वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में अब हृदय रोग का भी इलाज होगा। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रऊफ प्रत्येक बुधवार को कमरा संख्या 258 में नि:शुल्क परामर्श देंगे। इसी क्रम में मूत्र रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. पीयूष ने भी नि:शुल्क ओपीडी सेवा देने के लिए आवेदन किया है। उच्च अधिकारियों से अनुमति मिलते ही यह सेवा भी शुरू कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- रिम्स में आज डॉ प्रशांत मरीजों को देंगे परामर्श

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...