नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- नई दिल्ली। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) की ओर से 6 से 8 अक्टूबर तक गैर-संचारी रोगों (एनसीडीएस) से जुड़ी चुनौतियों पर अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की जाएगी। आयुष मंत्रालय के तहत डब्लूएचओ कोलबोरेटिंग सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन (योग) द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में मेटाबॉलिक बीमारियों पर विशेष जोर रहेगा। इसमें पीएमओएस और थायरॉयड संबंधी विकारों के साथ पदार्थों के सेवन से जुड़े स्वास्थ्य जोखिम और योग पर विशेष सत्र होंगे। विशेषज्ञ वैज्ञानिक सत्र, योग अभ्यास और चर्चा के माध्यम से प्रतिभागियों को एविडेंस-बेस्ड योगा की जानकारी देंगे। कार्यशाला में अधिकतम 50 प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। इसमें कोई शुल्क नहीं है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर शाम पांच बजे तक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...