नई दिल्ली, जून 10 -- नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क से कड़कड़ी मोड़ तक मास्टरप्लान रोड पर नाले की सफाई का कार्य चल रहा है। यह कार्य 30 जून तक चलेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इसमें इससे एक कैरिजवे से ही दोनों तरफ का ट्रैफिक निकल रहा है। ऐसे में जाम मिलने की संभावना है। पुलिस ने बताया कि शास्त्री पार्क से कड़कड़ी मोड़ के बीच आने-जाने के लिए वाहन चालक विकास मार्ग होते हुए जा सकते हैं। वहीं शास्त्री पार्क से गीता कॉलोनी जाने वाले चाचा नेहरू अस्पताल वाली रोड का रुख कर सकते हैं। कड़कड़ी मोड़ से कृष्णा नगर, झील खुरंजा जाने वाले स्वामी दयानंद मार्ग होते हुए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- काम की खबर : मास्टरप्लान रोड पर जाने से बचें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...