बरेली, दिसम्बर 19 -- बरेली। किला, जगतपुर उपकेंद्र की 33केवी लाइनों पर मरम्मत कार्य शनिवार को प्रस्तावित है। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को तीन घंटे का शटडाउन लेकर किला की 15 नंबर लाइन, 33 केवी बीएल एग्रो-सेंकेंड लाइन, 33 केवी जगतपुर लाइन, 11 केवी जीटीआई फीडर पर मरम्मत कार्य होगा। इस कारण किला उपकेंद्र के फीडर नंबर सात उससे संबंधित क्षेत्र कटघर, जगतपुर उपकेंद्र के फीडर आकाशपुरम, मीरा की पैठ, चकचुंगी, रोहलीटोला, सतीपुर, जगतपुर की विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न 11 से दोपहर दो बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.