बरेली, फरवरी 20 -- बरेली। सिविल लाइंस विद्युत उपकेंद्र द्वितीय व दुर्गानगर में शनिवार को स्वीचयार्ड, पावर परिवर्तक, 11 केवी वीसीबी व प्रोटेक्शन संबंधित कार्य होना प्रस्तावित है। अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि इस कारण सिविल लाइंस द्वितीय से संबंधित क्षेत्र सिटी स्टेशन व कमल टॉकीज, दुर्गानगर उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र जोगी नवादा, संजय नगर, बाईपास, वनखंडीनाथ आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न 11 से दोपहर दो बजे तक पूर्ण या आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। इसी तरह महानगर विद्युत उपकेंद्र पर स्थापित पावर परिवर्तक की क्षमतावृद्धि पांच एमवीए से 10 एमवीए किए जाने का कार्य होगा। इस कारण इस उपकेंद्र से संबंधित क्षेत्र शहीद भगत सिंह, महानगर द्वितीय, आकांक्षा इंक्लेव, छोटी विहार की विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न 11 से शाम पांच बजे तक पूर्ण य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.