काम की खबर :: पासपोर्ट कार्यालय में बकरीद का अवकाश 28 को रहेगा
बरेली, मई 25 -- बरेली। भारत सरकार द्वारा बकरीद की छुट्टी पहले 27 मई को घोषित की गई थी, इसे बदलकर अब 28 मई कर दिया गया है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अब पासपोर्ट कार्यालय व इसके अधीनस्थ आने वाले पासपोर्ट सेवा केंद्र व पासपोर्ट डाक सेवा केंद्र 28 मई को बंद रहेंगे और 27 मई को कार्यालय खुले रहेंगे। 28 मई को पासपोर्ट आवेदन जमा करने के लिए आवेदको द्वारा बुक किए गए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट अब 27 मई को प्रोसेस किए जाएंगे। इसके लिए आवेदकों को सूचना मैसेज से दे दी जाएगी। 28 मई के लिए बुक किए गए अपॉइंटमेंट वाले आवेदक अप्वाइंटमेंट स्लिप में दिए गए समय पर 28 मई के स्थान पर 27 मई को संबंधित पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र में आकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- बरेली कॉलेज आज खुलेगा, प्राचार्य ने नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.