काम की खबर ::मास्टरप्लान रोड का गीता कॉलोनी की ओर कैरिजवे 30 जून तक बंद
नई दिल्ली, जून 2 -- पूर्वी दिल्ली डीएम कार्यालय के पास शास्त्री नगर स्थित एलएम बंध से कड़कड़ी मोड़ तक मास्टरप्लान राेड के नीचे नाले से गाद निकालने का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य के चलते गीता कॉलोनी की ओर जाने वाला एक कैरिजवे 30 जून तक बंद रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि पीक आवर्स के दौरान इस मार्ग पर जाम की स्थिति बन सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि वह इस रोड से जाने से बचें। वैकल्पिक मार्ग के रूप में गीता कॉलोनी जाने के लिए चाचा नेहरू अस्पताल वाले मार्ग से जाएं। वहीं कड़कड़ी मोड़ जाने के लिए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड, विकास मार्ग होते हुए जाएं। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.