भागलपुर, मई 7 -- भागलपुर। टीएमबीयू ने पीजी सेमेस्टर 4 (सत्र 2024-2026) की परीक्षाओं के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी सहित विभिन्न विषयों की परीक्षाएं 19 मई से शुरू होंगी। परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित की जाएंगी। शेड्यूल के मुताबिक, 19 मई को ईसी-1, 21 मई को ईसी-2 और 23 मई को जीई-1 की परीक्षा होगी। यह भी पढ़ें- काम की खबर: स्नातक सेमेस्टर थ्री की एमआईसी थ्री परीक्षा की तिथि में बदलाव यह भी पढ़ें- काम की खबर: पीजी सेमेस्टर टू के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...