भागलपुर, जुलाई 10 -- महादेव सिंह महाविद्यालय में यूजी सीबीसीएस सेमेस्टर-2 (सत्र 2025-29) की मिड सेमेस्टर परीक्षा 10 जुलाई से शुरू हो रही है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विभु कुमार राय ने बताया कि विस्तृत समय-सारणी कॉलेज के सूचनापट्ट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को अपने साथ कॉलेज का परिचय-पत्र, सेमेस्टर-1 का प्रवेश-पत्र और सेमेस्टर-2 का नामांकन रसीद लाना अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...