लखनऊ, जून 1 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता राज्य ललित कला अकादमी 19वीं अखिल भारतीय फोटोग्राफी कला प्रदर्शनी में आवेदन की तिथि 10 जून तक बढ़ा दी है। इसमें उत्कृष्ट फोटो को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। तीन मुख्य पुरस्कार विजेताओं को 20-20 हजार रुपये दिए जाएंगे। दो विशेष पुरस्कार (10-10 हजार रुपये) दिए जाएंगे। आवेदन फार्म अकादमी की वेबसाइट https://upslka.com या इंस्टाग्राम अकाउंट से प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश शुल्क 500 रुपये प्रति छायाकार निर्धारित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...