हल्द्वानी, फरवरी 3 -- अब बुधवार व शनिवार को बेस में नहीं होगी न्यूरो की ओपीडी हल्द्वानी। बेस अस्पताल में बुधवार व शनिवार को न्यूरो की ओपीडी नहीं होगी। बेस में तैनात न्यूरोसर्जन डॉ. अमित देवल ने इस्तीफा दे दिया है। बेस के पीएमएस डॉ. केएस दत्ताल ने बताया कि डॉ. देवल के इस्तीफ देने से अब बुधवार व शनिवार को बेस अस्पताल में न्यूरो की ओपीडी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि बेस में नए न्यूरोसर्जन की तैनाती के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...