काम का बोझ घटे, रेलवे में रिक्त पद भरे जाएं : एनएफआईआर
धनबाद, अगस्त 24 -- धनबाद। एनएफआईआर और रेल मंत्रालय के बीच पीएनएम का आयोजन किया गया। 20 व 21 अगस्त को दिल्ली में आयोजित बैठक में शामिल होकर लौटे फेडरेशन के जोनल सचिव व ईसीआरएमसी के महासचिव पीएस चर्तुवेदी ने बताया कि स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। रेलवे में रिक्त पदों को भरने की मांग की गई। कार्य स्थितियों, विश्राम सुविधाओं, चिकित्सा सुविधाओं और बुनियादी सुविधाओं में सुधार पर भी विस्तृत चर्चा की गई। रेल कर्मचारियों के कल्याण, सुरक्षा, संरक्षा, काम की परिस्थितियों और कॅरियर में प्रगति से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हुई। सभी श्रेणियों के कर्मचारियों, विशेष रूप से संरक्षा से जुड़े और फील्ड ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारियों के लिए सुरक्षित एवं संरचित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग रखी गई। यह भी पढ़ें- रेलवे बो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.