बोकारो, फरवरी 7 -- ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से हॉट स्ट्रीप मिल विभाग के कैंटीन रेस्ट रूम में चार लेबर कोड रद्द करो नारे के साथ मजदूर जागरण अभियान तेज किया गया। एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा केन्द्र की मोदी सरकार 21 नवंबर 2025 को अधिसूचना जारी कर श्रम संहिताओं को मजदूर समर्थक और आधुनिकीकरण के रूप में चित्रित करने का प्रयास करता है। जबकि वास्तव में वे आजादी के पहले से मजदूरों के कड़े संघर्षों से हासिल अधिकारों और हकों का सबसे व्यापक और आक्रामक हनन हैं। जिसका मकसद कारपोरेट के शोषण, ठेकेदारी और अनियंत्रित नियुक्ति और बर्खास्तगी को सुविधाजनक बनाना है। भारतीय श्रम सम्मेलन ट्रेड यूनियनों के लगातार आग्रह के बावजूद, पिछले दस वर्षों से नहीं बुलाया गया है। सीटू के महामंत्री आर के गोरांई ने कहा चारों श्रम संहिताऐं, कारपोरेट द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.