शामली, फरवरी 14 -- काम करते समय अचानक लाइन में करंट दौड़ने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गयी। गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा किया। घंटो तक ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया और बिडौली मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम एवं बिजली अफसरों ने समझाने का प्रयास किया और दस लाख रुपये की सहायता का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीण लिखित में आश्वासन देने की मांग पर अड़ गए। घंटों की मशक्त के बाद बिजली अधिकारियों ने लिखकर दिया इसके बाद मामला शांत हुआ। चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव सकौती मे सुबह करीब पौने दस बजे खोडसमा बिजली उपकेन्द्र के अन्तर्गत आने वाले सकौती के जंगल मे संविदाकर्मी 35 वर्षीय सचिन कुमार निवासी नाईनंगला किसान बिजेन्द्र पुत्र जयपाल के खेत मे विद्युत लाइन ठीक करने के लिए पहुॅचा था। वह काम कर रहा था कि इसी दौरान विद्युत लाइन मे करंट दौड गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.