गोपालगंज, मई 26 -- गोपालगंज। जिले के कुचायकोट थाने के ढोढ़वलिया गांव के समीप एनएच 27 पर सोमवार की देर शाम मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे एक मजदूर की ट्रक के धक्के से मौत हो गई। मृतक कुचायकोट थाने के नवका टोला गांव के ललन राम का 39 वर्षीय बेटा धर्मेन्द्र राम था। घटना की सूचना मिलने के बाद कुचायकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार को मजदूर अपने साथी मजदूरों के साथ काम करने के लिए कुचायकोट थाने के बथनाकुट्टी गांव में गया था। शाम में काम खत्म होने के बाद वह साइकिल से अपने घर लौट रहा था। वह जैसे ही ढोढ़वलिया गांव के समीप एनएच 27 पर पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उसकी साइकिल में जो...