कोडरमा, जुलाई 24 -- कोडरमा। तिलैया थाना में मजदूरी नहीं मिलने को लेकर तीन मजदूरों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता मिथिलेश कुमार, रामाशीष कुमार और वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वे बिहार के गया जिले के निवासी हैं और तिलैया क्षेत्र में ठेकेदार गुरुचरण साव के अधीन काम किया था। मजदूरों का आरोप है कि काम पूरा कराने के बावजूद ठेकेदार ने उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया। कई बार मांग करने के बाद भी राशि नहीं मिलने पर उन्होंने तिलैया थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और पुलिस से बकाया मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...