कन्नौज, फरवरी 22 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कस्बा समधन में एक राज मिस्त्री को काम करने से मना करने पर कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के सम्बंध में कस्बा समधन के मोहल्ला गोरी नवादा निवासी विपिन पुत्र ग्रीश चन्द्र ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि 19 फरवरी की सुबह वह राजगीरी का कार्य करने परिवार के कुन्दन पुत्र महेन्द्र कुमार के साथ जा रहा था। उसी पडोसी शोएब, आजम व सोहेल उस पर दबाव डालने लगे कि मेरे साथ काम करने चलो। जब उसने मना कर दिया तो गाली गलौज करने लगे। और घर में घुस कर लाठी डण्डा से उसके साथ कुन्दन को मारा पीटा। और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.