बोकारो, अप्रैल 26 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन कार्यालय सेक्टर 2ए में ठेका कर्मचारियों का 40 प्रतिशत छटनी को लेकर बीएसएल प्रबंधन द्वारा जारी सर्कुलर के आलोक में शनिवार को बैठक बुलाई गई। बैठक में महामंत्री बीरेन्द्र नाथ चौबे ने बताया कार्मिक निदेशक के पत्रांक संख्या के अनुसार निदेशक प्रभारी को सूचित किया गया है कि वर्ष 2025 में ठेका श्रमिकों की संख्या 12790 था। अब वही संख्या 1 अप्रैल 2026 को 10 हजार 230 हो गया है। अब वही संख्या में से कार्यरत 2552 मजदूरों को कार्य से विमुक्त कर देना है। जबकि देश में बेरोजगार कि समस्या चरम पर है। सेल के विभिन इकाइ‌यों में नियमित काम करने वालो की संख्या 1 लाख 50 हजार से घट कर चालीस हजार हो गया है। यह भी पढ़ें- बीएमएस 40% ठेका मजदूरों की कटौती के निर्देश का किया विरोध नियमित मजदूरों की सं...