आजमगढ़, जनवरी 5 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में मकान का निर्माण करने आए राजीगर की रविवार की रात संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सोमवार की सुबह वह बिस्तर पर मृत मिला। सप्ताह भर पूर्व वह घर से काम के लिए गया था। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चकतगे गांव निवासी 36 वर्षीय अंगद राजगीर का काम करता था। वह बिहार के पूर्वी चंपारण जनपद के निवासी ठेकेदार बृजेश तिवारी के साथ काम करता था। अहरौला बाजार में मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। करीब 10 लोग बाजार में रहकर निर्माण कार्य कर रहे थे। रविवार को छत की ढलाई हुई। खाना खाने के बाद सभी लोग एक कमरे में सो रहे थे। सोमवार की सुबह सभी मजदूर उठे। अंगद बिस्तर पर ही पड़ा रहा। लोग उसे जगाने पहुंचे तो मृत पड़ा था। साथ रहे लोग उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की...