अल्मोड़ा, फरवरी 11 -- अल्मोड़ा। झसिया टाना निवासी महिला जीवंती देवी ने कोतवाली में तहरीरी दी है। कहना है कि उनका 18 साल का बेटा नितिन तीन फरवरी शाम को क्वारब के एक होटल में काम करने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से उसका सुराग नहीं लग पाया है। महिला ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बेटे को तलाशने की गुहार लगाई है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...