नोएडा, मई 5 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। फेज-2 स्थित कंपनी में कार्यरत कर्मचारी को अचानक तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ ही समय बाद कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों ने अब तक थाने में शिकायत नहीं दी है। बलिया निवासी 45 वर्षीय संजय कुमार परिवार के साथ कुलेसरा गांव में रहते थे। वह फेज-2 स्थित कंपनी में काम करते थे। कंपनी में काम करते समय सोमवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। साथी संजय को ईएसआई डिस्पेंसरी ले गए। डॉक्टरों ने उनको सेक्टर-24 ईएसआई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां संजय को मृत घोषित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- साईकिल सवार युवक की गिरने से हुई मौत श्रमिक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अलर्ट मोड में आ गए और ईएसआई अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, श्रमिक संजय के घर के बाहर ...