लखनऊ, फरवरी 9 -- बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा सोमवार लखनऊ के मेहमान बने। दोनों कलाकार अनुभव सिन्हा निर्देशित आगामी फिल्म अस्सी के प्रचार के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों का दौरा कर रहे हैं। जिसमें तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है, जो भारत में बढ़ते बलात्कार मामलों, महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न और न्याय की लड़ाई पर केंद्रित है। जीशान अयूब ने फिल्म को एक महत्वपूर्ण माध्यम बताया जो समाज की वास्तविक स्थिति को दर्शाती है। जीशान अय्यूब ने लखनऊ को घर जैसा बताते हुए कहा कि शहर की संस्कृति और लोग उन्हें बहुत पसंद हैं। उन्होंने फिल्म के माध्यम से संवेदनशील मुद्दों पर जागरूकता फैलाने की अपील की। जीशान ने कहा कि जीवन में संघर्ष हर व्यक्ति करता है लेकिन सिर्फ फिल्म कलाकारों, बड़े न...