महोबा, जून 11 -- महोबा, संवाददाता। मुख्यमंत्री ब्लास्ट कूप योजना में किसान ने विभागीय अधिकारियों पर मनमानी के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच कराने की मांग उठाई है। किसान का आरोप है कि अधूरे कूप का पूरा भुगतान कर दिया गया है। किसान की शिकायत के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। जांच शुरु होने के बाद मनमानी करने वाले ठेकेदार के खिलाफ शिकंजा कसने के आसार बन गए है। चरखारी विकास खंड के गांव सालट टपरियन निवासी किसान मथुरा प्रसाद ने जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को दिए शिकायती पत्र में बताया कि पिछले साल मुख्यमंत्री ब्लास्ट कूप के तहत उसके कूप का चयन किया गया था। ठेकेदार ने कूप की सफाई करा पक्के निर्माण के नाम पर घटिया सामग्री का प्रयोग कर कूप निर्माण कराया अधूरा काम छोड़कर ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। विभगीय अधिकारियों...