हरदोई, फरवरी 28 -- पिहानी। जलालपुर गांव में जंगली जानवर की तलाश में शुक्रवार को भी वन विभाग की टीम काम्बिंग करती रही। हालांकि उसे नए पंजों के निशान नही मिले। वन कर्मियों की काम्बिंग के बाद भी कोई पता नही चल सका। जंगली जानवर तेंदुआ होने की चर्चाओ से ग्रामीण सहमे हुए हैं। दरअसल जलालपुर गांव में गोशाला के आसपास खेतों में जंगली जानवर के पदचिन्ह देखे गए थे। पदचिन्ह तेंदुआ के होने की चर्चाओ से हड़कंप मच गया। गुरुवार को गोशाला में एक मवेशी का शिकार किया गया। लोगों में चर्चा थी कि तेंदुआ ने ही मवेशी को अपना निवाला बना लिया। जंगली जानवर की चहलकदमी से ग्रामीणो में खौफ का माहौल है। हालांकि वन विभाग की टीम काम्बिंग कर रही है। एहतियातन ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए जागरूक भी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...