मुरादाबाद, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर भगतपुर क्षेत्र के गांव निवाड़ खास में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर रविवार मेले में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के दर्जनों गांव मानपुर, समदा चतुर्भुज, सिरसवां हरचंद, ठिरियादान, करिया नगला सानी, खबरिया घाट, महेशपुर खेम, डूंगरपुर, फसियापुरा, बहोरनपुर आदि गाँवो के लोग भी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने शिव और पार्वती की पूजा अर्चना की। निवाड खास गांव में स्थित श्री सिद्धपीठ कामेश्वर महादेव मंदिर में बच्चों के लिए कई तरह झूले और जरूरी सामान की दुकानें लगाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर बहुत पुराना और लोगों की आस्था जुड़ी हैं। मंदिर के महंत गंगागिरी महाराज ने बताया कि शिवरात्रि के मौके पर मंदिर के आस पास विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। मेले मे काफी संख्या में गाँवो के लोग पहुंचते हैं। इस दौरान जिला पंचायत सद...