सासाराम, जुलाई 14 -- परसथुआ, एक संवाददाता। कामेश्वर पासवान स्मृति मंच परसथुआ के तत्वावधान में मंगलवार को कोचस रोड स्थित कामेश्वर पासवान स्मारक स्थल पर उनकी 34वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करगहर विधायक बशिष्ट सिंह ने कहा कि देश और समाज के लिए बलिदान देने वालों को दुनिया हमेशा याद रखती है। उन्होंने कहा कि सभी को न्याय के पक्ष में खड़ा रहना चाहिए और समाज के विकास के लिए समान दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...