दरभंगा, मार्च 2 -- दरभंगा। मिथिला की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को अक्षुण्ण रखने की दिशा में दरभंगा राज परिवार ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। कुमार राजेश्वर सिंह एवं कुमार कपिलेश्वर सिंह के नेतृत्व में माधवेश्वर प्रांगण स्थित प्रसिद्ध रुद्रेश्वरी मंदिर के साथ-साथ कामेश्वरी श्यामा मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य आधिकारिक रूप से प्रारंभ कर दिया गया है। कामेश्वरी श्यामा मंदिर मिथिला के अंतिम महाराजाधिराज डॉ. सर कामेश्वर सिंह की चिता पर निर्मित है। भक्तों के बीच इस स्थान के प्रति गहरी आस्था है। लंबे समय से इसके जीर्णोद्धार की प्रतीक्षा की जा रही थी। कुमार राजेश्वर सिंह और कुमार कपिलेश्वर सिंह ने साझा बयान में कहा कि अपने पूर्वजों की धरोहरों का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। यह केवल ईंट-पत्थर का निर्माण नहीं, बल्कि हमारी आस्था और इतिहास का पु...