नई दिल्ली, अगस्त 8 -- Kamika Ekadashi 2026: सावन का महीना भगवान शिव के साथ भगवान विष्णु की आराधना के लिए भी खास माना जाता है। सावन कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा, व्रत और दीपदान करने की परंपरा है। इस साल कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त 2026, रविवार को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति आती है और व्यक्ति को भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।कामिका एकादशी कब है? पंचांग के अनुसार सावन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 8 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी और 9 अगस्त को सुबह 11 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त को रखा जाएगा। इस दिन सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। भगवान विष्णु को ...