कौशाम्बी, अगस्त 9 -- कामिका एकादशी के अवसर पर रविवार को कड़ा धाम के कुबरीघाट और कालेश्वर घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर करीब चार बजे से ही भगवान विष्णु व मां गंगा में आस्था रखने वाले श्रद्धालु घाटों पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी मां गंगा के पवित्र जल में आस्था की डुबकी लगाई और विधि-विधान से गंगा पूजन किया। इसके बाद भक्तों ने श्रद्धा भाव के साथ भगवान विष्णु का स्मरण कर परिवार की सुख-समृद्धि व कुशलता की कामना की। गंगा स्नान और विष्णु आराधना के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर मौजूद ब्राह्मणों एवं जरूरतमंदों को अन्न, धन व वस्त्र का दान किया। यह भी पढ़ें- कामिका एकादशी के पारण का क्या है विधान? पुराणों में बताया गया है ये नियम, जानें सही समय इसके पश्चात श्रद्धालु मां शीतला के दरबार पहुंचे। माता रानी को प्रसाद चढ़ाकर परिवार की...