गुड़गांव, मार्च 23 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। खेडीपुल थाना क्षेत्र के वजीरपुर गांव स्थित एक आश्रम में बीती रात चोर श्री राधा-कृष्ण की पीतल की मूर्ति चोरी कर ले गए। रविवार को खेड़ी पुल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 21 मार्च की देर रात चोर वजीरपुर गांव स्थित श्री मां कामाख्या दिव्य धाम ट्रस्ट के आश्रम में घुस गए। घुसने से पहले चोरों ने पहले आश्रम की बिजली काट दी थी। इसके बाद चोर आश्रम में स्थापित श्री राधा-कृष्ण की पीतल की भारी मूर्ति भी चोरी कर ले गए, जिसका वजन लगभग 150 से 160 किलोग्राम बताया जा रहा है। घटना की जानकारी सुबह आश्रम के गार्ड ने ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा को दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। वहां जाकर उन्होंने देखा कि चाेर मूर्ति के साथ-साथ वहां लगे सीसीटीवी कैमरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.