उन्नाव, मार्च 27 -- फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र के कस्बा ऊगू स्थिति माता कामाख्या देवी मंदिर परिसर में मां भगवती का संगीतमय जागरण का आयोजन किया गया।यहां रात भर भक्त गण गायकों के देवी भजनों पर नाचते गाते हुए झूमते रहे। नगर निवासी पुत्तीलाल पटेल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ की निराला सनातनी जागरण पार्टी के गायकों ने पूजन अर्चन के बाद भजनों का सिलसिला शुरू किया जो रातभर चलता रहा। भजन गायक चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है... गायिका प्रिया तिवारी की प्रस्तुति शेर पे सवार होके आई शेरावाली पर खूब तालियां बजी।भक्ति भरे गीतों ने श्रोताओं को नाचने पर विवश कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...