पूर्णिया, मार्च 26 -- हरदा, एक संवाददाता। बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले साल जब कामाख्या मंदिर आए थे तो उन्होंने इसे राजकीय महोत्सव घोषित किया था। यहां दूसरी बार राजकीय महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मां कामाख्या की महिमा काफी अपरम्पार है। दूर-दूर से भक्तजन अपनी मन्नत के लिए यहां पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। उन्होंने कामाख्या मंदिर को कामाख्या कॉरिडोर से जोड़ने की भी बात कही, ताकि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। मंत्री लेशी सिंह, कसबा विधायक नितेश कुमार सिंह, जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, एसपी स्वीटी सहरावत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर राजकीय मेला महोत्सव का उद्घाटन किया गया। इस दौरान सबी ने सबसे पहले मां कामाख्या मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। इस ...