उरई, दिसम्बर 30 -- उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर अनाधिकृत रुप से सामान बेचने वालों पर आरपीएफ की कार्रवाई का सिलसिला जारी है। आरपीएफ सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के साथ हेड कांस्टेबिल रुदल साहनी ने कामाख्या अंबेडकर नगर एक्सप्रेस में विशेष चेकिंग की गई। इस दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। रंजीत व वीरेंद्र आईआरसीटीसी के दो ऐसे वेंडर मिले, जिसके पास कुशीनगर एक्सप्रेस का कार्ड था, पर वह कामाख्या एक्सप्रेस में सामान बेच रहे थे। जब कागजात चेक किए तो यह कमी पाई गई। आरपीएफ टीम ने दोनों को पकड़कर थाने लाई। यहां पर नियमों के उल्लंघन करते हुए खानपान की सामग्री बेचने पर कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.