अल्मोड़ा, जून 13 -- कुवर भाकुनी, सोमेश्वर। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में ताकुला ब्लॉक की टॉपर कामाक्षी जोशी को आयशा फाउंडेशन ने वर्ष-2026 के उत्तराखंड एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया है। हल्द्वानी में हुए समारोह में संस्था के संस्थापक इंद्रजीत सिंह नेगी, अपर निदेशक शिक्षा गजेंद्र सौन, राजेंद्र सिंह डांडियाल व डॉ. दीपक बल्यूटिया ने उन्हें पुरस्कार दिया। यहां कामाक्षी जोशी के पिता भैरव जोशी भी मौजूद रहे। पुरस्कार मिलने पर जीआईसी मनान के शिक्षकों व छात्रों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...