मथुरा, अप्रैल 4 -- ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शादी समारोह या अन्य आयोजन करने के लिए खेत, खूली जगह या स्कूलों का साहरा लेना पड़ता रहा था, लेकिन वर्षा या आंधी के समय में आयोजनों में भारी असुविधा होती थी। गांवों में शहर जैसे मैरिज होम नहीं हैं। इसे देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायत राज विभाग को निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतों में उत्सव भवनों का निर्माण कराया जाए। इसके तहत जनपद के नंदगांव ब्लाक की ग्राम पंचायत कामर का चयन उत्सव भवन के लिए किया गया है। यह भवन जिले का प्रथम उत्सव भवन होगा। इसके निर्माण के लिए शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि ग्राम पंचायतों में बनने वाले उत्सव भवन (कल्याण मंडपम) आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे, जिनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शा...