बलरामपुर, मई 4 -- तुलसीपुर, संवाददाता। महंगाई के बीच कामर्शियल गैस सिलिंडर व छोटू सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी से क्षेत्र के कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। चाय, होटल, रेहड़ी-पटरी व खोमचे संचालकों ने बताया कि इससे उनका कारोबार खासा प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों ने सरकार एवं पेट्रोलियम कंपनियों से मूल्य वृद्धि पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई है।दुकानदार राजित राम, रवि, विजय कुमार, छठ्ठीलाल, जगदीश प्रसाद, बद्री व तोताराम ने बताया कि गैस सिलिंडर महंगा होने से होटल, रेस्टोरेंट और खाने-पीने का सामान बेचने वाले छोटे व्यापारियों की लागत सीधे बढ़ जाएगी। इसका असर उनकी आय पर पड़ेगा, वहीं ग्राहकों को भी महंगे दाम चुकाने पड़ सकते हैं। यह भी पढ़ें- एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि का होगा विरोध: सीपीएम समाजसेवी प्रेमचंद सोनी, सुखदेव चौरसिया,...