देवरिया, मई 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। कामर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ने से नास्ते, खाने की महंगाई में इजाफा होगा। मूल्य बढ़ने के बाद होटल, रेस्टोरेन्ट और स्ट्रीट फूड वाले मीनू के बाद अब मूल्य में बदलाव की तैयारी करने लगे हैं। अचानक एक हजार रूपया कामर्शियल सिलेंडर का मूल्य बढ़ने से आम आदमी की जेब ढ़ीली होगी। कामर्शियल सिलेंडर की किल्लत और महंगाई से रेस्टोरेन्ट, शादी के मेनू में कटौती होने लगी है। वहीं शादी, तिलक में कामर्शियल सिलेंडर ने खाने का बजट बढ़ा दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम में 993 रूपये की बढ़ोतरी की गयी है। इससे सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3075 रुपये हो गई है। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटर्स आदि पर पड़ेगा। इससे सुबह की चाय, नास्ते से लेकर दोपहर के लंच, डीनर का दाम बढ़ जायेगा। स्ट्रीट फूड वाले भी गैस सिलेंडर के बढ़े द...