मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- मुरादाबाद में कामर्शियल सिलेंडरों के ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। कामर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति अब औसत कोटे की 70 फीसदी कर दी गई है। अब एजेंसियों को डिपो से नए आदेश के तहत माल मिलेगा। अभी तक मांग के सापेक्ष बहुत कम सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही थी। कहने के लिए तो 50 फीसदी का आदेश था लेकिन बीस फीसदी भी कामर्शियल सिलेंडर मिलना एजेंसियों को मुश्किल हो रहा था। इसमें भी शादी पार्टी, धार्मिक आयोजनों के लिए मांग के चलते विभागीय स्तर से पत्र भेज कर कामर्शियल सिलेंडर दिलवाए जा रहे थे। जिन कनेक्शनधारकों को अपने कारोबार व्यापार के लिए आवश्यकता थी उनको मुश्किल हो रही थी। यहां लगभग 15000 कामर्शियल कनेक्शन उपभोक्ता हैं। अब यह समस्या कम होगी। शासन स्तर से इसके लिए पत्र जारी कर दिया गया है। कामर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति अब 7...