कन्नौज, मार्च 22 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत ने स्थानीय दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण मिठाई और नाश्ते की दुकानों पर कामकाज प्रभावित हो रहा है। मजबूरी में दुकानदार अब पुराने तरीकों की ओर लौटते हुए कोयला और लकड़ी की भट्ठियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मिठाई विक्रेता जीतू हलवाई ने बताया कि कामर्शियल गैस किसी भी कीमत पर नहीं मिल रही, जबकि घरेलू सिलेंडर भी सीमित मात्रा में उपलब्ध हैं। ऐसे में दुकान चलाना मुश्किल हो गया है, इसलिए उन्हें वर्षों बाद फिर से भट्ठी जलानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि गैस की किल्लत के साथ-साथ अब कोयला और लकड़ी भी महंगे हो गए हैं। वर्तमान में कोयला करीब 20 रुपये प्रति किलो और लकड़ी 10 रुपये प्रति किलो बिक रही है। इसी तरह कचौड़ी विक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.