मुंगेर, अप्रैल 21 -- मुंगेर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय आनंद भवन में सोमवार को कामरेड सच्चिदानंद सिंह की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीपीआई के जिला मंत्री कामरेड संजीवन कुमार सिंह ने की। श्रद्धाजंलि सभा के बाद जुलूस निकाला गया। वक्ताओं ने कहा कि, कामरेड सच्चिदानंद सिंह ने निर्माण कामगार फेडरेशन (एटक) की नींव एक पौधे के रूप में रखी थी, जो आज 35 से 40 हजार सदस्यों वाले विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने अपने जीवनकाल में मुंगेर के बुद्धिजीवियों को जोड़कर एक नागरिक मंच का गठन किया था। वह हमेशा दलित, वंचित एवं मजदूरों के लिए संघर्षरत रहे। यह भी पढ़ें- अपराध रोकने की कारगर पहल के लिए याद किए जाएंगे सूर्यनारायण सिंह ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) मुंगेर के महासचिव रहते हुए उन्होंने क...