गढ़वा, जुलाई 16 -- श्री बंशीधर नगर। भाकपा माले के विधानसभा स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक बाबा विश्वनाथ वाटिका में गुरुवार को अनुमंडल कमिटी के सचिव कामेश्वर विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 28 जुलाई को कामरेड चारुन मजूमदार का शहादत दिवस बाबा विश्वनाथ वाटिका में मनाने, खेत-खेती किसान बचाओ-कारपोरेट का राज मिटाओ के नारे के साथ झामस का सदस्यता अभियान सभी प्रखंडों में चलाकर दस हजार कार्यकर्ता बनाने व पार्टी शाखाओं को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला कमिटी सदस्य दिलीप कुमार गुप्ता, रामचंद्र उरांव, महेंद्र सिंह, राजू विश्वकर्मा, राजेंद्र राम सहित बड़ी संख्या में भाकपा माले के कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- भाकपा माले जयनगर प्रखंड कमे...