वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी। दशाश्वमेध स्थित कामरूप मठ में पूर्व महंतद्वय स्वामी अच्युतानंद तीर्थ और स्वामी बाणेश्वरानंद तीर्थ का निर्वाण महोत्सव मंगलवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर दंडी संन्यासियों का सत्कार किया गया। इससे पूर्व सुबह मठ से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा दशाश्वमेध घाट पहुंची वहां से नाव से मणिकर्णिका घाट तक गई। वहां से घूमकर हरिश्चंद्र घाट पहुंची। पुन: वापस दशाश्वमेध घाट पहुंची। इसके बाद सौ से अधिक दंडी संन्यासियों का पूजन किया गया। उनके लिए भंडारे का आयोजन भी हुआ। शाम को भजन संध्या सजी। इस दौरान मठ के महंत स्वामी शुद्धानंद तीर्थ, जपेश्वरानंद तीर्थ, आनंद स्वरूप मणिदीप, स्वामी ब्रह्मचारी सुधास्वामी, डॉ.पवन कुमार शुक्ला, डॉ.शंभुलाल शर्मा, प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...