बेगुसराय, जनवरी 29 -- खोदावंदपुर, निज प्रतिनिधि। जीवन में सफलता पाने के लिए बड़े सपने देखकर उसे साकार करने के लिए ईमानदारीपूर्वक प्रयासरत रहें। अभाव सफलता के आड़े नहीं आ सकता। दृढ इच्छाशक्ति के साथ सफलता की राह में अभाव बाधक नहीं होता है। श्रद्धा और लगन से मंजिल पायी जा सकती है। यह बात बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने गुरुवार को बाल मेला के उद्घाटन के अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सागी उर्दू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों से कही। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय कर ईमानदारीपूर्वक प्रयासरत रहने से ही सपने साकार होते हैं। उन्होंने कहा कि अपनी लगन और मेहनत के बूते जो कुछ भी हूं, आपके सामने हूं। कहा कि सही मायने में यह विद्यालय राष्ट्र निर्माण का मंदिर है। यहां दृढ़संकल्प के साथ साधना करने से सपने साकार होंगे। बाल मेला के दौरान अभिभावक-शिक्षक व ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.