रुद्रपुर, मार्च 17 -- दिनेशपुर, संवाददाता। हरिचांद गुरुचांद मतुआ मिशन के संस्थापक हरिचांद ठाकुर के 215वें जन्मोत्सव पर आयोजित तीन दिवसीय मतुआ मेले के दूसरे दिन देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मधुकृष्ण त्रयोदशी महायोग के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने कामना सागर में आस्था की डुबकी लगाकर अपने आराध्य का नमन किया। मंदिर परिसर में आचार्य विवेकानंद महाराज ने सामूहिक दीक्षा देकर हजारों लोगों को मतुआ संप्रदाय में शामिल कराया। सुबह मतुआ अनुयायियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ हरिचांद ठाकुर के चित्र और आचार्य विवेकानंद ब्रह्मचारी को रथ में विराजमान कर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। हरि मंदिर प्रांगण से शुरू हुई यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा ...