बांका, जून 8 -- बौंसी। निज संवाददाता मंदार पर्वत स्थित कामधेनु मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ब्रह्मर्षि केशव देव जी महाराज के सानिध्य तथा संत प्रभु जी महाराज की प्रेरणा एवं संरक्षण में आयोजित शिव महापुराण कथा में मंदार क्षेत्र के आसपास के गांवों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दिन रात हो रहे इस धार्मिक आयोजन से ईमानदार क्षेत्र का वातावरण का भी धार्मिक और आध्यात्मिक हो गया है। आयोजन समिति के अनुसार शिव महापुराण कथा 13 जून तक चलेगी। कार्यक्रम के मुख्य यजमान समाजसेवी आशुतोष कुमार सिंह एवं रितु सिंह तथा अनिल कुमार सिंह एवं अर्चना सिंह हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह तथा सचिव चुन्ना सिंह ...