दरभंगा, मार्च 15 -- दरभंगा। कामधेनु इस्पात, पटना की ओर से दरभंगा एवं समस्तीपुर क्षेत्र के विक्रेताओं का वार्षिक मिलन समारोह लाटागुड़ी, पश्चिम बंगाल में आयोजित किया गया। इसमें 125 डीलरों, सुपर डीलर एवं डिस्ट्रीब्यूटरों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कामधेनु टीएमटी के निर्माता दादीजी, शिवशिवा व तेजस आयरन स्टील प्रा. लि. के निदेशक शिशिर अग्रवाल, विभोर सिंह, डिस्ट्रीब्यूटर वैभव टीकमानी, कामधेनु लिमिटेड के वरीय प्रबंधक मुकुंद सहाय ने की। डीलरों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक मनीष सिंह ने डीलरों को पुरस्कृत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...