कोडरमा, दिसम्बर 18 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ, कोडरमा के तत्वावधान में गुरुवार को क्षत्रिय भवन, कोडरमा में शोकसभा का आयोजन किया गया। यह शोकसभा महासंघ के संस्थापक सदस्य एवं परामर्शदात्री समिति के वरिष्ठ सदस्य पथलडीहा निवासी कामदेव सिंह एवं कोडरमा निवासी राजा रघुनंदन सिंह के आकस्मिक निधन पर आयोजित की गई। शोक सभा की अध्यक्षता उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के अध्यक्ष राम लखन सिंह ने की, जबकि संचालन महासंघ के महासचिव शिवलाल सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि कामदेव सिंह महासभा के स्थापना काल से ही सक्रिय रूप से जुड़े रहे और सामाजिक संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे सदैव समाज के प्रति समर्पित भाव से का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.