आगरा, मार्च 29 -- चैत्र मास की कामदा एकादशी के उपलक्ष में रविवार को पंचकोसीय परिक्रमा आयोजित हुई। रविवार को सुबह से ही श्रद्धालु हरपदी गंगा के किनारे स्थित भगवान वराह के मंदिर पर एकत्रित होने लगे। प्रात: स्नान के बाद भगवान वराह का पूजन, हरपदी की परिक्रमा के बाद परिक्रमा शुरू हुई। पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं को जगह-जगह प्रसादी वितरित की गई। पंचकोसीय परिक्रमा हरिनाम संकीर्तन एवं भजन-कीर्तन के साथ शुरू हुई। श्रद्धालु हरपदी गंगा की परिक्रमा करते हुए वराह गोशाला, चक्रतीर्थ, सूर्यकुण्ड, चन्द्रकुण्ड, जयादेवी भद्रकाली मंदिर, बटुक भैरव मंदिर, प्राचीन गृद्धवट, ग्राम देवी मंदिर, सीताराम मंदिर, चौरासी घंटे वाली मैया, बाछरू महाराज सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। परिक्रमा के विभिन्न पड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.