अमरोहा, मार्च 30 -- हसनपुर। कामदा एकादशी पर रविवार रात नगर के श्रीझारखंड महादेव शिवाला मंदिर परिसर स्थित खाटू श्याम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इससे पूर्व भक्तों ने बाबा का मनोहारी श्रृंगार किया। भजन संध्या में सौरभ मित्तल एवं विक्की राजपूत ने मेरे सिर पर रख बाबा अपने हाथ, देना हो तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ। जीवन की ये बगिया मेरे श्याम ने ही है खिलाई, जीवन की ये बगिया मेरे श्याम ने ही है खिलाई आदि भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद सलोनी दीदी ने सुंदर तरीके से बाबा एवं बांके बिहारी के भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मंदिर परिसर श्याम बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। इस दौरान मंदिर के पुजारी पंडित पप्पू गिरी ने मोरछड़ी का झाड़ा भी लगाया। भजन संध्या के अंत में बाबा की आरती की गई व प्रसाद का वितर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.