बिहारशरीफ, मार्च 27 -- कामता संस्कृत हाईस्कूल के एचएम सस्पेंड डीईओ के आदेश का पालन नहीं करने पर कार्रवाई हिलसा, निज संवाददाता। श्रीमती मुनक्का देवी संस्कृत हाईस्कूल कामता के एचएम रविशंकर प्रियदर्शी को सस्पेंड कर दिया गया है। उनपर डीईओ के आदेश का पालन नहीं करने का आरोप है। इस संबंध में हिलसा बीईओ सह श्रीमती मुनक्का देवी संस्कृत हाईस्कूल कामता के सचिव ने बताया कि डीईओ के आदेश की अवहेलना के बाद 23 मार्च को तदर्थ समिति की बैठक में उन्हें सस्पेंड करने का निर्णय लिया गया। निलंबन के दौरान एचएम चंडी बीईओ के कार्यालय में हाजिरी लगाएंगे। इस कार्यालय में जितना दिन मौजूद रहेंगे, उतने ही दिन का जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...